Asansol : सफाई कर्मियों ने घेरा निगम मुख्यालय, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में नगर निगम में जमकर विरोध प्रदर्शन किया इनका कहना है कि उन्हें इस समय सिर्फ ₹9000 मिलते हैं जो की बहुत कम है उन्होंने इसे बढ़ाकर कम से कम ₹20000 करने परिचय पत्र देने प्रोविडेंट फंड जमा करने सहित 4 सूत्री मांगों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने कहा कि आज उन्होंने कोई काम नहीं किया है और अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।















इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम में सेनिटेशन विभाग के एमएमआईसी मानस दास से बात की तो उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इन सफाई कर्मचारियों को उनका परिचय पत्र मिल जाएगा प्रोविडेंट फंड को लेकर जो शिकायत सफाई कर्मचारियों ने की है उसे पर मानस दास ने कहा कि इस बारे में अकाउंट से डिपार्टमेंट से बात की जा रही है यह मुद्दा भी बहुत जल्द हल कर लिया जाएगा हालांकि जब उनसे पूछा गया की सफाई कर्मचारी अपने वेतन वृद्धि के लिए भी कह रहे हैं तो मानस दास ने कहा कि इस पर इतनी जल्दी कोई फैसला नहीं लिया जा सकता वहीं सफाई कर्मचारियों को कैजुअल वर्कर की मान्यता दिए जाने के मुद्दे पर मानस दास ने कहा कि यह मुद्दा भी विचाराधीन है और इस पर बहुत जल्द फैसला ले लिया जाएगा


