Krishna Prasad कंबल वितरण के दौरान दर्ज हुए मुकदमे, मंत्री का घर घेराव की दी चेतावनी
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर आज कृष्णा प्रसाद ने आसनसोल स्थित भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन कर अपनी बात रखी।कृष्णा प्रसाद ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए वे पिछले कुछ समय से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर कंबल वितरण कर रहे थे। इसी क्रम में 19 जनवरी को वे 13 नंबर वार्ड के सालडांगा इलाके में कंबल वितरण के लिए गए थे, जहां संथाल रायपाड़ा और बावरी पाड़ा के लोग रहते हैं। उन्होंने कहा कि उस समय स्थानीय लोग बिना किसी परेशानी के कंबल ले रहे थे।कृष्णा प्रसाद का आरोप है कि इसी दौरान एक टीएमसी समर्थक वहां पहुंचे और “गो बैक कृष्णा प्रसाद” के नारे लगाने लगे, साथ ही उनके सामाजिक कार्य का विरोध किया गया।















उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 13 नंबर वार्ड में किसी भी तरह की राजनीति करने नहीं गए थे, बल्कि यह पूरी तरह से एक सामाजिक सेवा का कार्यक्रम था।उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया जाना इस बात का संकेत है कि तृणमूल कांग्रेस और नेति बौखला गए हैं और उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। कृष्णा प्रसाद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में एक दिव्यांग व्यक्ति को केवल इसलिए हिरासत में ले लिया क्योंकि वह उनके साथ मौजूद था, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है।।
कृष्णा प्रसाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की ज्यादतियां अब ज्यादा दिनों तक नहीं चलेंगी और आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का प्रयास जारी रहा तो पार्टी आने वाले समय में पुलिस आयुक्त के कार्यालय के साथ-साथ मंत्री के आवास का भी घेराव करेगी।
द


