रानीगंज बासंती देवी गोयनका विद्या मंदिर द्वारा दौड़ प्रतियोगिता
बंगाल मिरर, रानीगंज : रानीगंज बासंती देवी गोयंका विद्या मंदिर ,, जो की कोयलांचल और शिल्पांचल का हिंदी भाषी लड़कियों का सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है, उसकी तरफ से आज स्कूल की छात्राओं और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के बीच एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के प्रांगण से शुरू कर तारबांग्ला, रानीगंज थाना रोड ,इतवारी मोड होते हुए , सि आर रोड, मारवाड़ी स्कूल होते हुए स्कूल के प्रांगण में समाप्त हुई ।प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब आफ रानीगंज, इनरव्हील क्लब आफ रानीगंज ने सहयोग किया और रानीगंज के रेफरी संगठन ने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।















कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक बांकुड़ा के मेजिया स्थित काववेदा ग्रुप थे।स्कूल के तकरीबन डेढ़ सो लड़कियों ने एवं समाज के तकरीबन 100 युवक एवं युवतियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें स्कूल की तरफ से तीन दल को प्रथम , द्वितीय और तृतीय श्रेणी में पुरस्कृत किया गया जबकि समाज की तरफ से दो कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में प्रस्तुत किया गया।इसके अलावा बच्चों के लिए अलग श्रेणी और कुछ लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मारवाड़ी स्कूल के श्री शांतनु भगत, श्री श्री सीताराम जी मंदिर के अध्यक्ष श्री विमल बाजोरिया, कार्यक्रम के प्रायोजक काववेदा ग्रुप के मालिक श्री विमल नारनौलीया , श्री ललित झुनझुनवाला, श्री रमेश मारोदीया, रोटरी क्लब से इसके अध्यक्ष डॉक्टर सुमित अग्रवाल, दीपक सैंथोलिया , अलंकार साव, विनय मेहता के अलावा इनरव्हील क्लब की तरफ से जया संथालिया, ज्योति साव, अपूर्वा भालोटीया , कृष्णा शराफ, विनोद केसरी , श्री प्रदीप राठौर अन्य कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्कूल की छात्रों को विभिन्न श्रेणियां में प्रस्तुत करनेमहिला प्रतिभागियों में पहले स्थान पर श्रीमती नेहा नारनोलिया , द्वितीय स्थान पर श्रीमती जया संथालिया एवं श्रीमती कृष्णा श्रॉफ एवं तृतीय स्थान पर सुश्री अपूर्व भालोटीया रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की मैनेजिंग कमेटी की तरफ से इसके अध्यक्ष श्री संदीप भालोटीया, स्कूल की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती श्रुती गांगुली, कमेटी के सदस्य श्रीमती स्वीटी लोहिया, श्रीमती मीनू अग्रवाल , श्रीमती रंजीता भालोटीया , इनर व्हील क्राफ्ट की तरफ से इसकी अध्यक्षता श्रीमती अनीसा भुवालका दुबे एवं सचिव श्रीमती श्वेता बर्नवाल के अलावा श्री विष्णु अग्रवाल , श्री रंजीत राम दे एवं अन्य शिक्षीकाए शामिल रहे।
स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री संदीप भालोटीया ने बताया कि बासंती देवी गोयंका विद्या मंदिर स्कूल की तरफ से इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शांति, समाज में सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए किया गया और चुकि नागरिकों को लेकर इस तरह के मैराथन दौड़ का आयोजन हमारे शहर में पहली बार किया गया तो आगे चलकर सभी संस्थाएं इस तरह के आयोजन को जारी रखेगी और उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों को कार्यक्रम के इस अभूतपूर्व सफलता के लिए धन्यवाद दिया।


