BJP सत्ता में आई तो चला देगी बुलडोजर : नोनिया
बंगाल मिरर, आसनसोल : नोनिया बिंद केवट समाज की तरफ से आज एचएलजी मोड़ के निकट उत्सव मैदान में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित थे यहां पर अनुसूचित जाति जनजाति समाज को कैसे और विकसित किया जा सके इस पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखें इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि वर्तमान में केंद्र में जो सरकार चल रही है वह सिर्फ लोगों को झूठे वादे करती है लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया 2014 में महंगाई जितनी थी उससे आज कहीं ज्यादा महंगे हो गई है उन्होंने अच्छे दिनों का वादा किया था लेकिन अच्छे दिन नहीं आए।















उन्होंने कहा कि एक आंकड़े के अनुसार अगर भारत में 23 करोड़ बच्चियां हैं तो उनके विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ 100 करोड रुपए उपलब्ध कराए गए हैं यानी कि हर एक बेटी के लिए सिर्फ ₹5 उपलब्ध कराए गए हैं और यह लोग लड़कियों के विकास की बात करते हैं वहीं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि पहले जब घर में किसी महिला को प्रसव वेदना होता था तो लोग परेशान हो जाते थे लेकिन आज ममता बनर्जी द्वारा मातृ यान का प्रबंध किया गया है और वह भी पूरी तरह से निशुल्क जबकि केंद्र सरकार द्वारा विकास का एक भी कार्य नहीं किया गया है वह सिर्फ लोगों को झूठे वादे करती है ।
वहीं विष्णु देव नोनिया ने कहां की पूरे देश की तरह राज्य में भी अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को जातिगत प्रमाण पत्र मिलने में काफी परेशानी होती है यह सही है कि वह वर्तमान में राज्य में सत्ताधारी पार्टी का हिस्सा है लेकिन अगर कहीं पर कुछ गलत हो रहा है तो वह जरूर उसे पर आवाज उठाएंगे हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होती है तो आज जो लोग ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जगह पर रह रहे हैं उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि कल ही वह जेसीसी की बैठक में अच्छे जिसमें भाजपा के प्रतिनिधि ने साफ तौर पर कहा कि जो लोग ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जमीनों पर रह रहे हैं उनके घर के बिजली काट दी जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया जाए विष्णु देव नोनिया ने कहा कि उन्होंने इस बात का वहीं पर विरोध किया

