Asansol Healthworld अस्पताल में बच्ची की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक निजी “हेल्थ वर्ल्ड” अस्पताल में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के नाम पर भर्ती कराई गई एक मासूम बच्ची की अचानक मौत हो गई। मृतका का का नाम अनुष्का मुखर्जी बताया गया है। इसके बाद अस्पताल का माहौल इलाज से ज्यादा “इंतज़ार” और “बयानबाज़ी” का केंद्र बन गया।परिजनों का आरोप है कि कल तक जो बच्ची मामूली बुखार के साथ घर में खेल रही थी, वही आज सुबह अस्पताल के बेड पर “इलाज पूरा होने” से पहले ही दुनिया छोड़ गई। परिवार का कहना है कि इलाज कम और लापरवाही ज़्यादा हुई, जबकि अस्पताल की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।















सुबह से ही अस्पताल के बाहर गुस्साए परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। नारों में दर्द भी है और सिस्टम पर सवाल भी। किसी ने कहा — “अगर यही इलाज है, तो बीमारी ही बेहतर थी।”घटनास्थल पर आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस पहुंच चुकी है और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है, मानो जवाब भी किसी डॉक्टर की पर्ची पर लिखकर आएगा।परिवार का साफ कहना है कि उनकी बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी। मामूली बुखार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, ताकि “बेहतर इलाज” मिल सके। लेकिन बेहतर इलाज की जगह उन्हें मिला — अंतिम संस्कार की तैयारी।यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या निजी अस्पतालों में इलाज स्वास्थ्य से जुड़ा होता है या सिर्फ बिल से? क्या मरीज यहां इंसान होते हैं या फाइल नंबर?फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन मासूम की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता पर करारा व्यंग्य छोड़ दिया है।


