ASANSOL

विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल में टिकट को लेकर मंथन तेज, टिकट की आस में बैठे पार्षदों को लग सकता है झटका !

बंगाल मिरर, आसनसोल : राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस में भी उम्मीदवारों के चयन को लेकर अंदरूनी स्तर पर गहन मंथन चल रहा है।पार्टी के कई पार्षद इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन तृणमूल सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उनकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी पार्टी की प्राथमिकता मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों को ही उम्मीदवार बनाने की है।बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर वर्तमान विधायक या पूर्व विधायक मजबूत स्थिति में हैं, वहां उन्हीं को दोबारा मौका दिया जा सकता है।

इसके अलावा पार्टी अपने स्तर पर अलग-अलग सर्वे करवा रही है, ताकि उम्मीदवारों की लोकप्रियता और जीत की संभावना का आकलन किया जा सके।सूत्रों के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। पार्टी नेतृत्व लगातार रिपोर्टों की समीक्षा कर रहा है और अंतिम सूची को लेकर मंथन जारी है।जानकारी के मुताबिक, चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही तृणमूल कांग्रेस सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। माना जा रहा है कि इस बार भी पार्टी संगठन और जमीनी मजबूती को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन करेगी।

आसनसोल उत्तर सीट से मंत्री मलय घटक के अलावा अमरनाथ चटर्जी, सुदेशना घटक और गुरुदास चटर्जी के नाम को लेकर एजेंसियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। वही आसनसोल दक्षिण में बाबुल सुप्रियो, अशोक रूद्र और तापस बनर्जी के नाम पर सर्वे चल रहा है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *