ASANSOL

Asansol : 55 करोड़ के ROB, आसनसोल-बोकारो मेमू ट्रेन का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः आसनसोल क्षेत्र के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। केंद्र सरकार की ओर से आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत के साथ-साथ आसनसोल के कुमारपुर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन किया गया। दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।। वहीं आसनसोल स्टेशन पर पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को रवाना किया। कुमारपुर में आयोजित कार्यक्रम में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आरओबी का शिलापट्ट अनावरण किया। कार्यक्रम में कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार, भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य तथा रेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

उद्योग और आम लोगों को राहत

आसनसोल-बोकारो मेमू ट्रेन शुरू होने से पश्चिम बंगाल और झारखंड के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच संपर्क और मजबूत हो गया है। इस सेवा से हजारों श्रमिकों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को सीधा और सस्ता आवागमन का साधन मिला है। पहले उन्हें महंगे बसों और अनियमित ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता था।यह ट्रेन बार्नपुर, दामोदर, मधुकुंड, मुराडीह, रामकनाली, बेरो, जयचंडी पहाड़, आनारा, पुरुलिया, गौरिनाथधाम, पुंडग और राधागांव सहित कई छोटे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे ग्रामीण इलाकों को भी लाभ मिलेगा।रेल विभाग के अनुसार, नियमित सेवा 10 फरवरी से शुरू होगी।63592 आसनसोल-बोकारो मेमू सुबह 7 बजे आसनसोल से रवाना होकर 11:15 बजे बोकारो पहुंचेगी।63591 बोकारो-आसनसोल मेमू दोपहर 3:40 बजे बोकारो से चलकर शाम 7:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

“बंद गेट” समस्या से मिली मुक्ति

कुमारपुर रोड ओवरब्रिज के उद्घाटन के साथ ही आसनसोल में वर्षों पुरानी “स्टॉप एंड गो” और रेलवे फाटक की समस्या का अंत हो गया है। करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से जीटी रोड और औद्योगिक इलाकों में यातायात सुगम होगा।इस पुल के बनने से कोयला और इस्पात ढोने वाले भारी वाहनों को जाम से राहत मिलेगी, ईंधन की बचत होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। बराचक सहित आसपास के इलाकों का शहर के मुख्य हिस्सों से संपर्क और बेहतर हो गया है।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

कार्यक्रम के दौरान विधायक अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं में सहयोग नहीं करती। उन्होंने पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो पर भी टिप्पणी की।विकास को नई गतिमेमू ट्रेन सेवा और कुमारपुर आरओबी को पश्चिम बर्धमान के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इन परियोजनाओं से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। केंद्र सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से “नए बंगाल” के निर्माण की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया गया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *