INTTUC जिला महासचिव भाजपा में !
बंगाल मिरर, आसनसोल: आज आसनसोल जिले के अंतर्गत कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद सह INTTUC जिला महासचिव प्रवीर चटर्जी (राजा) को पुनः भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। पूर्व लिस्ट मेयर जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में नेताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।















इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और पार्टी की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।श्री प्रवीर चटर्जी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की सेवा और संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। उनके दोबारा सक्रिय होने से कुल्टी क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौके पर पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य आदि थे।


