ASANSOL

Manoranjan Mandal पर गिरी गाज, अखिल गए डीडी में

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिकारियों का तबादला, जारी हुआ आदेश

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कई पुलिस अधिकारियों के तबादले को लेकर एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश पश्चिम बंगाल सरकार के अधीन पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा 10 फरवरी 2026 को जारी किया गया।आदेश संख्या 563/2026 के अनुसार, जनहित को ध्यान में रखते हुए कुल 22 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत कुल 22 तबादले किए गए। कोयला तस्करी मामले में ईडी की रडार पर आए पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल पर गाज गिरी है। थाना प्रभारी के रूप में नियुक्ति को रद्द कर उन्हें वापस स्पेशल ब्रांच भेज दिया गया है।

file photo source social media

इस आदेश के तहत इंस्पेक्टर अखिल मुखर्जी को ओ/सी अंडाल थाना से हटाकर डीडी, एडीपीसी में नियुक्त किया गया है। वहीं, एसआई अविजीत सिंघा राय को बनबहाल ओपी से अंडाल थाना का प्रभारी बनाया गया है। एसआई लालटू कुमार पाखिरा को कल्याणेश्वरी से बुदबुद थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया है।इसके अलावा एसआई नजमुल हुदा को दुर्गापुर थाना से कल्याणेश्वरी आईसी में प्रभारी के पदपर स्थानांतरित किया गया है। एसआई शिरशेंदु दास को कोक-ओवन थाना से बनबहाल ओपी प्रभारी केपद परभेजा गया है।

कई अधिकारियों के पूर्व तबादला आदेशों को रद्द करते हुए उन्हें उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही बनाए रखा गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को चित्तरंजन, रानीगंज, आसनसोल साउथ, दुर्गापुर कोर्ट और अन्य थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।एएसआई स्तर के अधिकारियों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। रानीगंज, बराकर, चौरंगी, आसनसोल साउथ सहित कई थानों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।यह आदेश पुलिस आयुक्त द्वारा हस्ताक्षरित है और संबंधित सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *