SAIL–ISP में संयुक्त ट्रेड यूनियनों का शांतिपूर्ण मार्च, 12 फरवरी को हड़ताल की चेतावनी
बंगाल मिरर, बर्नपुर : : दिनांक 10 फरवरी 2026 को SAIL–ISP में चारों प्रमुख ट्रेड यूनियनों — INTUC, CITU, AITUC एवं HMS — के संयुक्त आह्वान पर बारी मैदान (शहीद स्मारक) से बर्नपुर बस स्टैंड तक एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में श्रमिकों और कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई।मार्च के दौरान श्रमिकों ने एंटी लेबर लॉ के विरोध, मनरेगा (जिसे परिवर्तित कर “G Ram G” किया गया है) से जुड़े मुद्दों, 39 माह के बकाया एरियर के भुगतान, HRA से संबंधित लंबित मांगों तथा ठेका श्रमिकों के लिए सेंट्रल वेज लागू करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।















संयुक्त ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिनांक 11 फरवरी 2026 को SCOB गेट पर सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और प्रबंधन द्वारा इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो 12 फरवरी 2026 को व्यापक हड़ताल की जाएगी।इस अवसर पर श्रमिकों ने “संयुक्त मोर्चा जिंदाबाद” और “श्रमिक एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। प्रदर्शन को INTUC, CITU, AITUC एवं HMS के नेताओं का समर्थन प्राप्त रहा।

