ASANSOL

Asansol-Durgapur Police Commissionerate में बड़े पैमाने पर तबादले, 41 अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol-Durgapur Police Commissionerate द्वारा पुलिस अधिकारियों के तबादले को लेकर एक अहम आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 13 फरवरी 2026 को जारी किया गया, जिसमें कुल 41 सब-इंस्पेक्टर और एलएसआई स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

सूची के अनुसार, कई अधिकारियों को अंडाल, कांकसा, पांडवेश्वर, जामुड़िया, कुल्टी, रानीगंज, हिरापुर, सालानपुर, आसनसोल उत्तर व दक्षिण थाना सहित विभिन्न थानों और आउटपोस्ट में तैनात किया गया है। कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी इंटरचार्ज और आउटपोस्ट स्तर पर भी बदली गई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 15 फरवरी 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर अनिवार्य रूप से योगदान देना होगा। साथ ही, 16 फरवरी 2026 तक ई-मेल के माध्यम से अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी।वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस तबादले से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावके मद्देनजर यह तबादले किए जा रहे हैं। 18 दोनों के अंदर यह पांचवा तबादला आदेश है।

य

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!