ASANSOL

Rotary Asansol Greater का 20 से 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कैंप, कृत्रिम अंग लगाने के लिए

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क किया जा सकता है 7908 925 549/ 9434 214590/ 74075 28067/9831 0620 00/86538 39325/9800 792206/9333118632

बंगाल मिरर, आसनसोल :रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से आज आसनसोल क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर क्लब के अध्यक्ष सचिन राय आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से सपन चौधरी अमिताभ मुखर्जी सुबीर राय सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर सचिन राय ने रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर डिस्ट्रिक्ट 3240 की तरफ से मार्च महीने के 20 21 और 22 तारीख को एसबी गोरई रोड के किनारे स्थित पार्वती हाल में फ्री आर्टिफिशियल लिंब कैलीपर और प्रोस्थेटिक हैंड एंड लेग कैंप के आयोजन के बारे में जानकारी दी संस्था की तरफ से इस कैंप का नाम *सक्षम* रखा गया है।

सचिन राय ने बताया की रोटरी क्लब आफ कोलकाता प्रेसीडेंसी महावीर सेवा सदन कोलकाता के सहयोग से इस निशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिन लोगों के हाथ और पर कट गए हैं उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सभी प्रकार की जांच करने के उपरांत जरूरतमंद लोगों को निशुल्क यह कृत्रिम अंग दिया जाएगा सचिन राय ने कहा कि यह शिविर 20 21 और 22 मार्च को लगाया जाएगा और इसमें आने वाले लोगों और उनके परिवार के लोगों के लिए रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से रहने खाने का भी इंतजाम किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की तरफ से यह एक बेहद महत्वपूर्ण कार्य है और उनको उम्मीद है कि इससे समाज के एक बड़े वर्ग के लोगों को फिर से समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में कामयाबी मिलेगी वही इस मौके पर उपस्थिति संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुबीर राय ने एक वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए इससे पहले दुर्गापुर में आयोजित इस तरह के एक शिविर की जानकारी दी और तस्वीरें और वीडियो के माध्यम से दिखाया कि किस तरह से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाया जाता है ।

वही इस मौके पर मौजूद नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की यह बहुत अच्छी पहल है इसके लिए उन्होंने संस्था के अध्यक्ष सचिन राय और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के एक बड़े वर्ग को काफी सुविधा और सहूलियत मिलती है उन्होंने कहा कि यह कृत्रिम अंग बहुत महंगे होते हैं और सबके लिए यह लगवाना संभव नहीं है लेकिन जिस तरह से रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर आगे आया है उससे समाज के एक बड़े वर्ग को काफी फायदा पहुंचेगा वहीं डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि जब उन्हें इस बात का पता चला कि रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर इस तरह के एक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन करने जा रहा है तो उन्होंने संस्था के अध्यक्ष सचिन राय और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और डिप्टी मेयर होने के नाते उन्होंने आश्वासन दिया कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से इस शिविर को सफल बनाने के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी वह की जाएगी ।

वही एक और डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने भी इस शिविर के आयोजन के लिए संस्था की सराहना की और आश्वासन दिया कि वह खुद रेल पार इलाके में इस शिविर के प्रचार के लिए उर्दू में लीफलेट छपवाकर बटवाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग लोगों को इससे फायदा पहुंचे वहीं गुरदास चटर्जी ने भी इस शिविर के आयोजन के लिए रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तारीफ की और कहा कि एक सामाजिक संगठन होने के नाते इस तरह के कार्य करना सराहनीय है वहीं सचिन राय ने कहा कि संस्था की तरफ से इससे पहले भी इस तरह के कई सामाजिक कार्य किया जा चुके हैं हाल ही में जमुरिया के एक प्राथमिक स्कूल में स्मार्ट क्लास बनाया गया था वहीं एक आश्रम के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया गया था और बहुत जल्द आसनसोल रामकृष्ण मिशन में एक कंपोजिट लैबोरेट्री का निर्माण करवाया जाएगा ।

सचिन राय ने सभी से मार्च महीने के 20-21 और 22 तारीख को होने वाले इस निशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर को सफल बनाने का अनुरोध किया और कहा कि अगर किसी के पास ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी है जो जरूरतमंद है और उन्हें कृत्रिम अंग की आवश्यकता है तो उनके बारे में संस्था के सदस्यों को जानकारी दें इस मौके पर कुछ फोन नंबर भी जारी किए गए जिनसे रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क किया जा सकता है यह नंबर है 7908 925 549/ 9434 214590/ 74075 28067/9831 0620 00/86538 39325/9800 792206/9333118632

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!