बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भाजपा और टीएमसी में टकराव
बंगाल मिरर, नियामतपुर : बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भाजपा और टीएमसी में रस्साकसी शुरू हो चुकी है कल ही कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार की तरफ से यह घोषणा की गई थी कि अगले 20 तारीख को न्यू रोड इलाके में सेल आईएसपी के सीएसआर फंड से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाएगी लेकिन आज देखा गया कि आसनसोल नगर निगम की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा के नेतृत्व में टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा वहां पर बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया ।














इस बारे में जब हमने इंद्राणी मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि कुल्टी के विधायक के द्वारा कल की घोषणा से पहले ही टीएमसी द्वारा यहां पर बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के बारे में फैसला कर लिया गया था लेकिन सेल आईएसपी द्वारा राजनीति की वजह से अनुमति नहीं दी जा रही थी उन्होंने कहा कि बाबा साहब के प्रतिमा लगाने से ही नहीं होगा उनके आदर्शों पर चलना होगा लेकिन आज यह बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि से बंगाल नहीं पूरे देश में बाबा साहब के संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है
भाजपा बाबा साहब के संविधान के बाद तो करती है लेकिन उसे पर चलती नहीं है कदम कदम पर संविधान का उल्लंघन करती है उन्होंने कहा कि यहां पर बाबा साहब के प्रतिमा लगाई जाएगी और उन्हें उम्मीद है की सेल आईएसपी इस बार इस पर कोई राजनीति नहीं करेगी


