Kulti में TMC के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए भाजपा में, चुनाव के पहले शुरू हुआ दल बदल का खेल
बंगाल मिरर, कुल्टी : अभी तक बंगाल में चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन अभी से विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे को चुनावी शतरंज में मात देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आज कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में एक जॉइनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें टीएमसी से आए युवा जुझारू नेता सुदीप चौधरी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से आए बुद्धदेव दत्त सहित सैकड़ो युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया इस मौके पर यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य, कृष्ण प्रसाद कृष्णनेंदु मुखर्जीसहित इस क्षेत्र के तमाम बड़े भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे














इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोग खासकर के युवा टीएमसी के शासन से परेशान हो चुके हैं इस वजह से वह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं वही जब हमने इस बारे में टीएमसी से भाजपा में आए सुदीप चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह टीएमसी में ऊंचे पदों पर रह चुके हैं और कई जिम्मेदारियां को संभाल चुके हैं लेकिन जब उन्हें लगा कि टीएमसी सिर्फ एक समुदाय विशेष के लोगों को संतुष्ट करने के लिए राजनीति कर रही है तो वह बंगाल को और बंगाल की अस्मिता को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं ।
उन्होंने कहा कि आज बंगाल के सामने और बंगाल में रहने वाले राष्ट्रवादी लोगों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है इसलिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं वहीं बुद्धदेव दत्त ने भी कहा कि वह वामपंथी पार्टी में ऊंचे पदों पर रह चुके हैं और संगठन का काम कर चुके हैं लेकिन आज टीएमसी सिर्फ एक समुदाय विशेष के लोगों को खुश करने के लिए काम कर रही है और मार्क्स वाली कम्युनिस्ट पार्टी छद्म धर्मनिरपेक्षता का चादर ओढ़ कर काम कर रही है इसलिए वह आज भाजपा में शामिल होगए


