Asansol महावीर स्थान संचालन को 29 सदस्यीय कमेटी गठित, अरुण शर्मा अध्यक्ष
बिनोद गुप्ता, अरविंद साहा चिंटू और संजय जालान संयुक्त सचिव
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के जीटी
रोड स्थित महावीर स्थान मंदिर संचालन को लेकर रमंदिर की विभिन्न कमेटियों को लेकर मंत्री मलय घटक की अध्यक्षता में आसनसोल सर्किट हाउस में एक बैठक की गई। सभी पक्षों की सहमति से एक कमेटी का गठन किया गया। गौरतलब है कि महावीर स्थान मंदिर संचालन को लेकर आसनसोल महावीर स्थान सेवा
समिति एवं आसनसोल महावीर स्थान मंदिर सार्वजनीन दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा समिति तथा गणेश पूजा समिति के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। पूरे आसनसोल बाजार के लोगों के लिए नई कमेटी बनायी जानी चाहिए।














महावीर स्थान के संचालन करने के लिए मंत्री मलय घटक ने 29 नामों की घोषणा कर नई कमेटी आसनसोल महावीर स्थान मंदिर समिति का गठन किया। उसमें चेयरमैन सोमनाथ गोराई,वाइस चेयरमैन विजय कुमार शर्मा, प्रेसिंडेंट अरुण शर्मा, सेक्रेटरी बिनोद गुप्ता, अरविंद साव व संजय जालान, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नरेश अग्रवाल, वाइस प्रेसिंडेट शिव प्रसाद बर्मन व रविंद्र पंसारी, ट्रेजरार अंकित खेतान व अनिल जालान को बनाया गया।
मंत्री मलय घटक ने कहा कि अब यही कमेटी सभी कार्यों की देख-रेख करगी। इस कमेटी की सहमति से ही वहां कोई भी कार्यक्रम होगा।
17 कार्यकारिणी सदस्य
एक्सक्यूटिव मेंबर- अभिषेक प्रसाद बर्मन,मनीष भगत ,मुकेश शर्मा ,पुनीत संतोरीया,सियाराम अग्रवाल
विवेक बर्नवाल, आशीष भगत,राजीव सिंह, अरुण अग्रवाल,
दीपक गुप्ता, भुनेश्वर भगत, अजय सोनकर,शंभू धीबर
प्रदीप अग्रवाल, मधु शर्मा, मोहन गुप्ता,
अमरजीत मिश्रा (पुरोहित)


