ASANSOL-BURNPUR

बंगाल की जनता चाह रही बदलाव : कृष्णा

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( (BJYM bike rally ) BJP Rally News ) : आसनसोल में भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) के तहत बाइक रैली आयोजित की गई। यह रैली बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए मुरगासोल दुर्गा मंदिर में समाप्त हुई, जहां भाजपा नेताओं ने पूजा-अर्चना की। इस कार्यक्रम में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में शामिल युवाओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और पार्टी के झंडे के साथ बाइक रैली निकाली (BJYM bike rally )।

भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव ( West Bengal Election Campaign) से पहले जनता तक यह संदेश पहुंचाने के लिए निकाली गई है कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के शासन में क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं की अनदेखी की गई और लोग अब बदलाव चाहते हैं।

वहीं अग्निमित्रा पाल ने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है और आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास ( Narendra Modi development model) का हवाला देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भी बदलाव के बाद विकास की नई धारा शुरू होगी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!