Asansol गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को सरगर्मी तेज, पार्षद ने लगाया हमले का आरोप
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में विधानसभा चुनाव से पहले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव को लेकर माहौल गर्म हो गया है। चुनावी मैदान में दो भाइयों के बीच टक्कर है। इसी बीच तृणमल पार्षद रणवीर सिंह जीतू ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कुछ मांग रखी और चुनाव की तिथि बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर हमला किया गया है।














रणवीर सिंह जीतू का कहना है कि मतदान से पहले चुनाव के मतदाता सूची की स्क्रुटनी होनी चाहिए। वहीं धादका पंजाबी मोहल्ला के सिख समाज के लोगों को भी वोटर लिस्ट में शामिल किया जाये। वोटर लिस्ट नए सिरे से बनने के बाद ही चुनाव होने चाहिए। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से हो इसके लिए प्रशासन हस्तक्षेप करें। उल्लेखनीय है कि पहले भी गुरुद्वारा चुनाव को लेकर कई बार हंगामा चुका है।


