ASANSOL

ADPC CP को शौर्य पदक देने की मांग, सीएम से अनुरोध

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी को शौर्य पदक देने की मांगआसनसोल: सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज खान (एफ.के.) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी (आईपीएस) के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें राज्य के शौर्य पदक से सम्मानित करने की मांग की है।

अपने पत्र में फिरोज खान ने लिखा है कि 2 अगस्त 2023 को पदभार संभालने के बाद से पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अनुशासन का माहौल स्थापित हुआ है।उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और जातियों के लोग अब अपने-अपने त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मना रहे हैं।

क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे का वातावरण मजबूत हुआ है, जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।फिरोज खान ने यह भी उल्लेख किया कि किसी भी घटना पर पुलिस द्वारा त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाती है तथा अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाता है। कानून को बिना किसी भय या पक्षपात के लागू किया जा रहा है, जिससे आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और संगठित अपराध के खिलाफ भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके कारण क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी हुई है।इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए फिरोज खान (एफ.के.) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान के लिए राज्य के शौर्य पदक से सम्मानित किया जाए।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!