ASANSOL

बीजेपी की ‘परिवर्तन यात्रा’ फ्लॉप, जनता TMC के साथ : दासू

बंगाल मिरर, आसनसोल : : पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच, आसनसोल बाजार स्थित अपने कार्यालय में टीएमसी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने एक संवाददाता सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) आयोजित की, जिसमें उन्होंने भाजपा पर कड़ा हमला बोला।

बीजेपी की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ पर सवाल

शिवदासन दासु ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की इस यात्रा में स्थानीय निवासियों की भागीदारी न के बराबर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ जुटाने के लिए पार्टी को बाहर से लोगों को लाना पड़ रहा है।

उन्होंने भाजपा से तीखे सवाल करते हुए पूछा कि आखिर वे किस तरह के परिवर्तन की बात कर रहे हैं, जबकि जनता उनके साथ नहीं है।टीएमसी का मजबूत जनाधारदासु ने 2011 में टीएमसी की ‘परिवर्तन रैली’ को याद करते हुए कहा कि उस समय पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा था। उन्होंने कहा, “2008 के पंचायत चुनाव हों या 2009-2010 के निगम चुनाव, हर स्तर पर टीएमसी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा था, यहाँ तक कि स्कूल कमेटी के चुनावों में भी पार्टी ने जीत हासिल की थी। भाजपा की आज की स्थिति वैसी बिल्कुल भी नहीं है।

“2026 में जीत का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी नेता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में टीएमसी की सीटें लगातार बढ़ती गई हैं और 2026 के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से भी अधिक सीटों के साथ जीत हासिल करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, बंगाल की जनता उन्हें स्वीकार करने वाली नहीं है।दासु ने संकेत दिए कि बंगाल में किसी भी समय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है, लेकिन टीएमसी पूरी तरह से तैयार है और भारी बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!