ASANSOL

एमआईसी के वार्ड का हाल बेहाल तो अन्य में क्या होगा : कृष्णा प्रसाद

बंगाल मिरर, आसनसोल: बंगाल विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भले ही नहीं हुई है लेकिन अभी से हर पार्टी की तरफ से प्रचार शुरू कर दिया गया है कोई किसी से कमतर नहीं रहना चाहता भाजपा भी इस बार पूरा जोर लगा रही है ताकि बंगाल में वह पहली बार सत्ता में आ सके इसी कड़ी में भाजपा की तरफ से लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं आज सुबह उनके नेतृत्व में भाजपा द्वारा आसनसोल नगर निगम के 48 नंबर वार्ड के 182 नंबर बुथ इलाके में भाजपा मंडल दो के द्वारा डीएवी स्कूल के पास वस्त्र वितरण और जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस मौके पर यहां मंडल अध्यक्ष सुदीप चौधरी के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहां कृष्णा प्रसाद ने इस क्षेत्र में जो गंदगी व्याप्त है इस पर अपनी आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पार्षद आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी हैं इसके बावजूद यहां पर गंदगी का ढेर लगा हुआ है जो कभी भी बीमारी को न्योता दे सकता है उन्होंने कहा कि नगर निगम का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है यहां पर लोगों को बुनियादी सेवाएं तक नहीं मिल रही है और नगर निगम और टीएमसी नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं ।

वहीं यहां एक सभा का भी आयोजन किया गया सभा के दौरान कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि टीएमसी के शासनकाल में पिछले 15 वर्षों में राज्य में और इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैल चुका है महिलाएं सुरक्षित नहीं है रोजगार के अवसर नहीं है इन सब परिस्थितियों से निपटारा पाना है तो एकमात्र रास्ता भाजपा के नेतृत्व में एक मजबूत और ईमानदार सरकार का गठन करना है

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!