ASANSOL

Asansol में पुलिस व सिविल सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण, संवेदनशील मैपिंग पर जोर

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Latest News Today ) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पश्चिम बर्धमान के जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और जिलाधिकारी एस. पोन्नाबलम के नेतृत्व में आसनसोल के रवींद्र भवन में पुलिस सेक्टर अधिकारियों और सिविल सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से “वल्नरेबिलिटी मैपिंग” प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित जानकारी एकत्र करने और चुनाव के दौरान मतदाताओं का विश्वास कैसे बढ़ाया जाए, इस बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी, आसनसोल सदर के महकमा शासक विश्वजीत भट्टाचार्य, दुर्गापुर के महकमा शासक सुमन विश्वास सहित जिले के कई चुनावी अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर डीईओ एस. पोन्नाबलम ने कहा कि 16 मार्च से पहले किसी भी दिन विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है, क्योंकि उससे पहले चुनाव आयोग की टीम राज्य का दौरा करेगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आदर्श आचार संहिता) लागू हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेक्टर अधिकारी जमीनी स्तर पर जिला प्रशासन का प्रतिनिधित्व करते हैं और चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। इसलिए उन्हें पहले से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बताया गया कि एक सेक्टर अधिकारी करीब 10 क्षेत्रों को कवर करता है और उसे सिविल व पुलिस सेक्टर अधिकारियों के साथ मिलकर जानकारी जुटाकर जिला प्रशासन को सौंपनी होती है।जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, इस प्रशिक्षण शिविर में करीब 400 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!