साउंड बॉक्स को लेकर विवाद, पीट-पीटकर हत्या का आरोप, प्रदर्शन
बंगाल मिरर, कुल्टी : होली के दिन साउंड बॉक्स उपलब्ध न कराने को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भगवान ओझा के रूप में हुई है, जो साउंड बॉक्स किराये पर देने का कारोबार करते थे।मृतक की पत्नी मीनू ओझा ने आरोप लगाया कि 4 मार्च को होली के दिन गौतम , अभिलाष और अविनाश उनके पति के पास साउंड बॉक्स किराये पर लेने आए थे। उस समय उनके पति के सभी साउंड बॉक्स पहले से ही किराये पर दिए जा चुके थे, इसलिए उन्होंने साउंड बॉक्स देने में असमर्थता जताई।














आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर तीनों ने भगवान ओझा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।मृतक की बहन ने भी गौतम श, अभिलाष और अविनाश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से तीनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि भगवान ओझा परिवार के इकलौते कमाने वाले थे और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत से पूरा परिवार संकट में पड़ गया है।घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुल्टी थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





