चुनाव के पहले शुरू हुआ खूनी खेल ? ISF कार्यकर्ता पर हमला, तृणमूल का इनकार
बंगाल मिरर, जामुड़िया : जामुड़िया थाना क्षेत्र के राखाकुरिया इलाके में एक आईएसएफ कार्यकर्ता पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। हमले में उसके सिर पर गहरी चोट आई, जिसके बाद उसे खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक तनाव फैल गया है।














आईएसएफ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सोमवार को वे एक चुनावी बैठक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तृणमूल समर्थित लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और एक कार्यकर्ता पर कुदाल से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद इसकी शिकायत जामुड़िया थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने घायल कार्यकर्ता को अपनी गाड़ी से आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इन आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है। पार्टी के राज्य नेता वी. शिवदासन ने स्पष्ट कहा कि इस घटना से तृणमूल का कोई संबंध नहीं है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

