ASANSOL

Asansol : LPG की किल्लत पर फूटा लोगों का गुस्सा, खाली सिलेंडर रखकर सड़क जाम

बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर के साउथ पुलिस फाड़ी क्षेत्र के एलआईसी मोड़ के पास गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर आसनसोल–पुरुलिया–झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया और गैस एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “सिलेंडर दो या जवाब दो” के नारे लगाते हुए एजेंसी पर कालाबाजारी और वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने करीब एक महीने पहले गैस सिलेंडर बुक कराया था। बुकिंग के बाद उन्हें मैसेज और रसीद भी मिली, लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई।लोगों का आरोप है कि एजेंसी हर दिन “आज मिलेगा, कल मिलेगा” कहकर उन्हें टाल रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सिलेंडर नहीं मिलने को लेकर दो बार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। उस समय कुछ लोगों को सिलेंडर मिला, जबकि कई उपभोक्ता अब भी वंचित रह गए थे। इसी वजह से लोगों का आक्रोश एक बार फिर भड़क उठा।फिलहाल प्रशासन ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर आम लोगों को बुनियादी जरूरतों के लिए कब तक इस तरह संघर्ष करना पड़ेगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!