Asansol Club में आधी रात को हंगामा: जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर के सबसे प्रतिष्ठित और वीआईपी ठिकानों में शुमार ‘आसनसोल क्लब लिमिटेड’ कल देर रात रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। क्लब के भीतर दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट से न केवल स्थिति तनावपूर्ण हो गई, बल्कि इस हाई-प्रोफाइल संस्थान की साख पर भी गहरा बट्टा लगा है।शराब के नशे में विवाद की शुरुआतमिली जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब क्लब के एक पूर्व अध्यक्ष, जो कथित तौर पर शराब के नशे में धुत थे, उन्होंने एक वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ बदसलूकी और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि क्लब परिसर में चीख-पुकार मच गई।














बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला
हंगामे को शांत कराने के लिए जब एक युवा पदाधिकारी आगे आए, तो आरोपी पूर्व अध्यक्ष ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। हद तो तब हो गई जब क्लब के एक शीर्ष पदाधिकारी के पुत्र को भी इस हिंसा का निशाना बनाया गया।आक्रोशित सदस्यों ने की ‘खातिरदारी’क्लब के भीतर इस तरह की गुंडागर्दी देख वहां मौजूद अन्य पदाधिकारी और सदस्य अपना आपा खो बैठे। पूर्व अध्यक्ष के व्यवहार से आक्रोशित होकर लोगों ने उनकी भी जमकर ‘खातिरदारी’ कर दी। काफी देर तक क्लब में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
> सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल>
मारपीट की इस पूरी घटना को वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहर के ‘सभ्य समाज’ के प्रतिनिधियों को एक-दूसरे से भिड़ते देखा जा सकता है।> संस्था की छवि पर सवालआसनसोल क्लब जैसे प्रतिष्ठित संस्थान, जहाँ शहर के गणमान्य लोग परिवार सहित आते हैं, वहां इस तरह की सरेआम मारपीट ने सदस्यों के बीच सुरक्षा और अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और क्लब के सदस्यों का कहना है कि इस घटना से संस्था की छवि धूमिल हुई है।फिलहाल, क्लब प्रबंधन इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
