ASANSOL-BURNPUR

रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित

बंगाल मिरर, बर्नपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर बर्नपुर के शॉ रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर की ओर से शुक्रवार शाम पगड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।समारोह के मुख्य अतिथि आसनसोल दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी तापस बनर्जी ने कहा कि भगवान राम ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ हैं और उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश का कल्याण संभव है। उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने भी राम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।

वहीं पूर्व विधायक सोहराब अली ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन अशोक शुक्ला ने किया। इस दौरान कमिटी की ओर से पार्षद गुरमीत सिंह, अशोक रुद्र, उत्पल सेन, शिवानंद बौरी, अमित सेन, पूर्णेंदु चौधरी उर्फ टीपू, अभिक गोस्वामी, हरजीत सिंह, विजय सिंह, अजय दुबे, अशोक श्रीवास्तव, महेश अग्रवाल, निशिकांत सिंह, मनदीप मक्कर, हरजीत मक्कर सहित कई लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा कॉस्टब बनर्जी और संजय सिंह को भी पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।

कमिटी के अध्यक्ष चिराग सोनकर, सचिव अमित गुप्ता, पीयूष सिंह, राजेश यादव, राजा चौधरी, पन्ना लाल शाह, शुभम पांडा, राजकुमार दास और सनी शॉ को भी सम्मानित किया गया।इसी क्रम में नरसिंहबंध, कठगोला, शांतिनगर, धरमपुर और पूर्णिया तालाब क्षेत्रों में भी रामनवमी के अवसर पर पगड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!