RANIGANJ-JAMURIA

ECL सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट, हड़कंप

बंगाल मिरर, जामुड़िया: जामुड़िया थाना के केंदा फांड़ी क्षेत्र में एक के बाद एक उच्च क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मरों की लूट की घटनाओं से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। ताजा मामला कुनुस्तोरिया कोलियरी परिसर का है, जहां शनिवार देर रात लगभग 20–22 सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने सबसे पहले वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पंप ऑपरेटर पर हमला किया, उन्हें बुरी तरह पीटा और बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने पंप हाउस में लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कीमती उपकरण और धातु सामग्री लूट ली। साथ ही चालू लाइन की केबल काटकर मोटे केबल और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए।हालांकि इस क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर लूट की यह पहली घटना नहीं है।

इससे पहले केंदा के शालडांगा पंप हाउस और चिचुड़िया इलाके में भी इसी तरह की वारदात सामने आ चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ये ट्रांसफॉर्मर लुटेरों के लिए “सॉफ्ट टारगेट” क्यों बनते जा रहे हैं और इन्हें रोकने में नाकामी क्यों हो रही है।रविवार सुबह जब कुनुस्तोरिया कोलियरी के पंप हाउस के सामने इस घटना की जानकारी सामने आई, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और श्रमिकों में भय का माहौल बन गया है।घटना को लेकर श्रमिक संगठनों में भी भारी आक्रोश देखा गया। श्रमिक नेताओं का कहना है कि इस तरह सशस्त्र बदमाशों का पंप हाउस में घुसकर लूटपाट करना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को दर्शाता है।

उनका यह भी कहना है कि इस हमले में पंप ऑपरेटर की जान भी जा सकती थी।श्रमिक संगठनों ने ईसीएल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने और नियमित गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।वहीं, इस मामले में पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। अब देखना यह होगा कि लगातार हो रही इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है। इलाके के लोग प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!