बाराबनी में “खोदा पहाड़, निकला चूहा” बीजेपी की चौथी लिस्ट में अरिजीत प्रत्याशी
बंगाल मिरर, बाराबनी : बाराबनी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार घोषणा को लेकर आखिरकार सस्पेंस खत्म हुआ, लेकिन इसके साथ ही शुरू हो गई चर्चाओं और तंज़ की नई कहानी। चौथी सूची में बीजेपी ने फिर से युवा नेता अर्जित राय को ही उम्मीदवार घोषित कर दिया।पिछले कई दिनों से इलाके में जोर-शोर से चर्चा थी कि इस बार पार्टी किसी “सेलिब्रिटी चेहरे” को मैदान में उतार सकती है। समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में उम्मीदें भी उसी हिसाब से बढ़ रही थीं। लेकिन जब चौथी सूची आई, तो न कोई नया चेहरा, न कोई बड़ा सरप्राइज—एक बार फिर वही अरिजीत राय।अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर आखिरकार अरिजीत राय पर ही भरोसा करना था, तो उन्हें पहली सूची में ही उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित किया गया? इतने दिनों तक सस्पेंस बनाकर रखने की क्या जरूरत थी?














स्थानीय लोगों और राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस फैसले ने पार्टी की रणनीति पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं यह अंदरूनी असमंजस का संकेत तो नहीं? या फिर आखिरी वक्त तक कोई “बड़ा नाम” तलाशा जा रहा था, जो मिल नहीं पाया?फिलहाल, बाराबनी में बीजेपी की यह घोषणा “खोदा पहाड़, निकला चूहा” वाली कहावत को चरितार्थ करती नजर आ रही है—।अब देखना दिलचस्प होगा कि इस फैसले का चुनावी मैदान में क्या असर पड़ता है।

