ASANSOL

Asansol मंदिर में मूर्तियों में तोड़फोड़ से सनसनी

बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्यायः पश्चिम बंगाल के Asansol नगर निगम के वार्ड नंबर 38 स्थित कालिपहाड़ी इलाके में एक प्राचीन मंदिर में दुष्कृतियों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही Asansol South Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने यहां पूजा-अर्चना की थी, लेकिन दोपहर में जब वे वापस आए तो मंदिर के अंदर कई मूर्तियां टूटी हुई पाईं। दुष्कृतियों ने मां काली, भगवान शिव और भगवान हनुमान की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यह एक ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र है, और इस तरह की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।घटना की खबर मिलते ही वार्ड 38 की पार्षद मीना कुमारी हांसदा और वार्ड अध्यक्ष मनोज हाजरा मौके पर पहुंचे। पार्षद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह चुनावी माहौल को बिगाड़ने की साजिश हो सकती है और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मनोज हाजरा ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

स्थानीय निवासियों ने भी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए शांति बनाए रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने का निर्णय लिया है।पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।इसी बीच, शाम को आसनसोल दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी Agnimitra Paul भी मौके पर पहुंचीं और घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *