SAIL ISP बार मिल ने रचा इतिहास, पहली बार हासिल की निर्धारित क्षमता
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: 30 मार्च : सेल- इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर के बार मिल ने अपनी स्थापना के बाद पहली बार 0.9 मिलियन टन की निर्धारित उत्पादन क्षमता हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।इसके साथ ही, बार मिल ने पहली बार अपना वार्षिक एबीपी लक्ष्य भी प्राप्त किया तथा अब तक का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले सर्वोत्तम 7,95,322 टन से 1,00,000 टन से अधिक है।














इकाई ने मार्च में मासिक एबीपी लक्ष्य भी हासिल किया और मार्च माह में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।वित्तीय वर्ष समाप्त होने में एक दिन शेष रहते हुए इन उपलब्धियों में और वृद्धि की संभावना है, जो संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता एवं उच्च उत्पादकता को दर्शाती है।गौरतलब है कि अत्याधुनिक बार मिल ने बर्नपुर में 25 फरवरी 2015 को उत्पादन शुरू किया था। यह उपलब्धि टीमवर्क, दक्षता एवं निरंतर सुधार के प्रति आईएसपी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।*जनसंपर्क विभाग*सेल–इस्को इस्पात संयंत्र, बर्नपुर

