ASANSOL

Asansol में भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

बंगाल मिरर आसनसोल : आसनसोल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में तीन उम्मीदवारों ने डीएम कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बीएनआर इलाके से रैली और सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए।सभा में शमिक भट्टाचार्य ने एसआईआर प्रक्रिया और वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मुद्दे पर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा जमा किए जा रहे फॉर्म-7 को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से छीन लिया।उन्होंने कहा कि जब तक मतदाता सूची से सभी अवैध नाम नहीं हटाए जाते, भाजपा विरोध जारी रखेगी। रैली के बाद अग्निमित्रा पाल, डॉ. अजय पोद्दार और डॉ. विजन मुखोपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया। कृष्णेंदु मुखोपाध्याय पहले ही 30 मार्च को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। बाराबनी के उम्मीदवार अरिजीत राय ने इस दिन नामांकन नहीं भरा और संभावना है कि वे गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *