Asansol में Raniganj निवासी से 15 लाख रुपये बरामद
बंगाल मिरर, आसनसोल:: शहर के कल्ला मोड़ इलाके में बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा नाका चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, रनिगंज की ओर से आ रही इस गाड़ी को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली।तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई। जब गाड़ी में मौजूद व्यक्ति से इस पैसे के स्रोत के बारे में पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और संबंधित व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया।














पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद राशि करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पैसे की गिनती और जांच की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह वाहन रनिगंज से आ रहा था और बताया जा रहा है कि गाड़ी बराकर की है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई जा रही थी और इसका उद्देश्य क्या था।

