Asansol : वेस्ट बंगाल एकेडमिसियंस कॉन्क्लेव में मलय घटक
बंगाल मिरर, आसनसोल: शहर के मुर्गासाल इलाके स्थित एक निजी होटल में वेस्ट बंगाल एकेडमिसियंस कॉन्क्लेव की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापक और शिक्षाविदों ने भाग लिया। इस दौरान मलय घटक ने पिछले 15 वर्षों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।














उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता देती रही है।वहीं, कार्यक्रम के कन्वीनर और आसनसोल बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमिताभ बसु ने बताया कि यह आयोजन आसनसोल उत्तर के टीएमसी प्रत्याशी के समर्थन में किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पिछले 15 वर्षों में क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी शिक्षाविदों के समक्ष रखी गई।

