भूतपूर्व पार्षद एवं टीएमसी नेता शिवदास चटर्जी का निधन
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और आसनसोल नगर निगम पर भूत पूर्व पार्षद ‘शिवदास चटर्जी उर्फ शिबू दा का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थ। उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। शिवदास चटर्जी उन नेताओं में से एक थे, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम कर अपनी अलग पहचान बनाई थी।














राज्य के मंत्री मलय घटक, प्रदेश तृणमूल सचिव वी शिवदासन दासु पूर्व में जितेंद्र तिवारी निवर्तमान विधायक तापस बनर्जी, समाजसेवी कृष्णा प्रसाद आदि ने शिवदास चटर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

