Paschim Bardhaman में अब तक 17 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, TMC का आज
बंगाल मिरर, आसनसोल/दुर्गापुर: पश्चिम बर्धमान जिले में विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। 30 मार्च और 1 अप्रैल को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों (AC) से कई प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।











30 मार्च को 281 विधानसभा क्षेत्र से कृष्णेंदु मुखर्जी ने भाजपा की ओर से नामांकन किया।वहीं 1 अप्रैल को कई सीटों पर उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। 278 एसी से नारन बाउरी (सीपीआईएम), 280 एसी से सिल्पी चक्रवर्ती (सीपीआईएम) और अग्निमित्रा पॉल (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया। 276 एसी से सिमांता चटर्जी (सीपीआईएम) ने भी पर्चा जमा किया।283 एसी से बिस्वजीत बाउरी (एआईएसएफ) और देबश्वर बेसरा (एसयूसीआई) मैदान में उतरे। 277 एसी से प्रवाश साईं (सीपीआईएम) ने नामांकन किया।282 एसी से भवानी चरण आचार्य (एआईएफबी) और अजय कुमार पोद्दार (भाजपा) ने पर्चा भरा।



281 एसी से अखिलेश कुमार सिंह (सीपीआई) और कल्लोल कुमार राय (एसयूसीआई) ने भी नामांकन किया।275 एसी से प्रबीर कुमार मंडल (सीपीआईएम), नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती (टीएमसी) और जितेंद्र कुमार तिवारी (भाजपा) ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।279 एसी से एमडी सब्बीर हुसैन (सीपीआईएम) और बिजन कुमार मुखोपाध्याय (भाजपा) ने नामांकन किया।चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और नामांकन प्रक्रिया के साथ ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। प्रशासन द्वारा नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

