आसनसोल गैस एजेंसी के समक्ष हंगामा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के LIC Office Asansol के निकट स्थित प्रयास एचपी गैस एजेंसी के सामने आज एक बार फिर ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी को लेकर नाराज ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया।ग्राहकों का आरोप है कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है। कई लोगों का कहना है कि उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भी आ चुका है, इसके बावजूद उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई गई।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी एजेंसी के खिलाफ ग्राहकों ने विरोध प्रदर्शन किया था और जीटी रोड को जाम कर दिया था।














बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।आज के प्रदर्शन के दौरान ग्राहकों ने एजेंसी के अधिकारियों से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें सिलेंडर कब तक मिलेगा, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। उनका कहना था कि जैसे ही गैस की आपूर्ति होगी, वैसे ही वितरण किया जाएगा।अधिकारियों के इस जवाब से असंतुष्ट ग्राहकों ने एजेंसी के सामने जोरदार हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

