ASANSOL

पश्चिम बर्धमान: स्क्रूटिनी में 5 नामांकन रद्द, 90 उम्मीदवार मैदान में

बंगाल मिरर, आसनसोल: 2026 विधानसभा चुनाव के तहत पश्चिम बर्धमान जिले की 9 सीटों पर दाखिल नामांकन पत्रों की 7 अप्रैल को स्क्रूटिनी की गई। जांच के दौरान कुल 5 नामांकन रद्द कर दिए गए—जिनमें 4 आसनसोल दक्षिण और 1 कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से हैं।आसनसोल दक्षिण में निर्दलीय उम्मीदवार Rajanya Haldar सहित इमरान खान (एजयूयूपी), सुनील चंद्र चौधरी और दीपिका बाउरी के नामांकन रद्द हुए।

वहीं कुल्टी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी आस्तिक दास का नामांकन खारिज किया गया।जिले में कुल 95 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें 29 निर्दलीय थे। 5 नामांकन रद्द होने के बाद अब वैध उम्मीदवारों की संख्या 90 रह गई है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अप्रैल है, जिसके बाद अंतिम उम्मीदवार सूची जारी की जाएगी।जिले की प्रमुख सीटों—पांडवेश्वर, दुर्गापुर पूर्व-पश्चिम, रानीगंज, जामुड़िया, आसनसोल उत्तर-दक्षिण, कुल्टी और बाराबनी—पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *