ससुराल में युवक का फंदे से लटका शव बरामद
बंगाल मिरर, दुर्गापुर: पश्चिम बर्धमान जिले के Durgapur में एक युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। ससुराल आए युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना मंगलवार रात Faridpur Block के गोगला क्षेत्र के रसिकडांगा गांव की है।मृतक की पहचान पूजन कुमार चौधरी (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का निवासी था, लेकिन काम के सिलसिले में दुर्गापुर-फरीदपुर इलाके में रह रहा था।














उसकी शादी इसी गांव की निवासी काजल कुमारी से हुई थी।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पूजन अपने ससुराल आया हुआ था। देर शाम उसे घर के कमरे में गले में फंदा लगाए लटकता हुआ पाया गया। परिजनों का प्रारंभिक दावा है कि वह नशे की हालत में था और उसी दौरान उसने आत्महत्या कर ली।मृतक की सास ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और उसने नशे में यह कदम उठाया।

वहीं, पत्नी काजल कुमारी ने कहा कि उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं और मंगलवार शाम वह घर के एक कमरे में अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे हिस्से में थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्गापुर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

