Asansol: PM Modi की सभा आज, जीटी रोड से काफिला जायेगा स्टेडियम तक
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रस्तावित चुनावी जनसभा को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर Asansol Stadium में उतरेगा, जहां से वे सड़क मार्ग से Polo Ground Asansol स्थित सभा स्थल तक जाएंगे। इस रूट को पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया गया है।शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो और प्रधानमंत्री का काफिला बिना बाधा के आगे बढ़ सके। काफिला स्टेडियम से जीटी रोड होते हुए सभा स्थल तक पहुंचेगा।














सभा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही पोलो ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। प्रधानमंत्री के करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच आसनसोल पहुंचने की संभावना है।इस जनसभा में पश्चिम बर्दवान की नौ विधानसभा सीटों के अलावा Purulia, Bankura और Purba Bardhaman से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और उम्मीदवार शामिल होंगे।

