ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

Amit Shah : घुसपैठ और भ्रष्टाचारी मुक्त होगा बंगाल, जितेंद्र तिवारी को बनाएंगे बड़ा आदमी

बंगाल मिरर, रानीगंज: पश्चिम बर्धमान में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर तीखा हमला बोला। खांदरा कोलियरी मैदान में आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ में उन्होंने घुसपैठ, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज को लेकर कई बड़े बयान दिए।उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर बंगाल को “घुसपैठ मुक्त” किया जाएगा और 45 दिनों के भीतर सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि 5 मई के बाद “सिंडिकेट राज” खत्म कर दिया जाएगा।

शाह ने भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने की बात कही और दावा किया कि भाजपा सरकार आने पर रानीगंज मास्टर प्लान लागू किया जाएगा। महिलाओं के लिए हर महीने 3000 रुपये, सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण और बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए भत्ता बढ़ाकर 2000 रुपये करने का वादा भी किया।सभा में उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों Jitendra Tiwari और Partha Ghosh के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। खास तौर पर जितेंद्र तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार उन्हें जीताकर भेजें, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *