Andal एयरपोर्ट मोड़ के सामने भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
बंगाल मिरर, अंडाल : Andal Airport मोड़ के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सब्जी से लदा एक पिकअप वैन Sen Market से अंडाल की ओर आ रहा था।मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सब्जी विक्रेता दुर्गापुर से सब्जियां खरीदकर अंडाल में बेचने के लिए लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन में सवार एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए। घायलों को हल्की चोटें आई हैं।














घटना की सूचना मिलते ही अंडाल थाना पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और सड़क पर यातायात सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।इस हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

