रानीगंज में रोके जाने पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
बंगाल मिरर, दलजीत सिंह रानीगंज: लॉक डाउन के दौरान भूखे प्यासे ईंट भट्टा के मज़दूर सैकड़ों की तादाद अपने परिवार के साथ बांकुड़ा और पुरुलिया जिले अपने अपने घर लौट रहे थे तभी पश्चिम बर्दवान और बांकुड़ा जिले की सीमा पर स्थित मेजिया ब्रीज पर रोक दिया गया।


मेजिया थाने की पुलिस ने उनके ज़िले में प्रवेश की अनुमति न होने के कारण उन्हें रोक दिया। मज़दूरो की माने तो बांकुड़ा पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज भी किया। इनका आरोप है की इस लाठीचार्ज मे कई महिलाएं भी घायल हुयीं है। उनका आरोप है की इनको खाना तो दुर पानी तक नही दिया गया।