ASANSOL-BURNPUR

डीएवी मॉडल स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन

बंगाल मिरर, राहुल तिवारी, आसनसोल :
आसनसोल डी ए वी मॉडल स्कूल के एस टी पी के प्रांगण में आज दिनांक 18 जुलाई 2020 शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ए डी डी ए अध्यक्ष श्री तापश बनर्जी विधान सभा सदस्य आसनसोल दक्षिण एवं एस ए पी सातवीं बटालियन पश्चिम बंगाल के कमांडेंट श्री परिजात विश्वास के द्वारा पौधों का रोपण किया गया। अतिथियों द्वारा प्रकृति के प्रति सम्मान और प्रेम प्रस्तुत करते हुए सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।भारत के विभिन्न राज्यों में वर्षा ऋतु के आगमन के साथ-साथ वन महोत्सव वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल के वन विभाग द्वारा दक्षिण बंगाल में 14 जुलाई से 21 जुलाई तक वृक्षारोपण द्वारा इस उत्सव को मनाने का निश्चय लिया गया है।कुछ वर्षों में वृक्षों की लगातार कटाई होने से वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है। मौसम में काफी परिवर्तन आया है जिससे लगातार तापमान में वृद्धि हुई है,अतः अपनी धरती को बचाने के लिए हमें वृक्ष लगाना जरूरी है। वर्तमान परिस्थिति में कोरोना महामारी के कारण छात्रों द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रमों का प्रदर्शन हुआ। छात्रों द्वारा कविता,भाषण,चित्रकला,संगीत आदि के माध्यम से लोगों में वृक्ष संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का सराहनीय प्रयास किया गया। सभी धार्मिक उत्सवों में वन महोत्सव को श्रेष्ठ स्थान देते हुए विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा भी वृक्षारोपण कार्यक्रम को उल्लास और आदर के साथ मनाया गया। नई पीढ़ी एवं मानव जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए वृक्षों के महत्ता को समझाते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार दास जी ने यह सलाह दिया कि प्रत्येक छात्र अपने जन्मदिवस पर टॉफी न लाकर एक पौधा साथ लाए और अपने कोमल करो द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधा रोपण करे,जिससे अन्य छात्रों में प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना जागृत हो सके। उन्होनें छात्रों को अपने घर एवं मुहल्ले में भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए प्रकृति के सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के स्वच्छता को बनाए रखने पर भी ज़ोर दिया।कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा श्री तापस बनर्जी एवं श्री परिजात विश्वास को विद्यालय में नव निर्मित पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण करवाया गया।इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने धरती की हरियाली को बनाए रखने का प्रण लिया। कार्यक्रम के अंत में हमारे मुख्य अतिथियों को अपने अमूल्य समय प्रदान करने के लिए प्रधानाध्यापक श्री अमित कुमार दास जी ने उनके प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रदान किया, और इस तरह छात्रों के समक्ष वनमहोत्सव द्वारा प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण किया गया।


News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!