25.5 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, 2 महीने का बिल गया ठंडे बस्ते
बंगाल मिरर, कोलकाता: राज्य के साढे 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है उन्हें अब सिर्फ जून महीने के बिल का भुगतान करना होगा इसके लिए भी अतिरिक्त समय दिया जाएगा वही मई और अप्रैल माह का बिल फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है कोलकाता में सीईएससी के साथ कोलकाता के बिजली उपभोक्ताओं के बीच चल रहे विवाद में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है । यह जानकारी ट्वीट कर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने दी है।


















