Saturday, July 11, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, July 11, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLKULTI-BARAKAR

कुल्टी में चुनावी सरगर्मी तेज, भाजपा और तृणमूल के बीच आरोप-प्रत्यारोप

बंगाल मिरर, कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने गांगुठिया इलाके में प्रचार के दौरान आसनसोल नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते वर्षों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी और नाली की व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन नदियां होने के बावजूद 25 वर्षों में लोगों को पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल पाई।

वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत घटक ने सीतारामपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए भाजपा विधायक पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में कुल्टी में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस दौरान लगभग 10 भाजपा समर्थकों ने तृणमूल का दामन थामा।इसके साथ ही अभिजीत घटक ने ओल्ड सीतारामपुर स्थित मदीना सुन्नी जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान चलाया और क्षेत्र में प्रचार किया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *