कोरोना को हराना है: महानायक से हारा कोरोना


बंगाल मिरर, मुम्बई: महानायक अमिताभ बच्चन ने कोरोना को मात दे दी है। अमिताभ बच्चन को लगभग दो हफ्ते बाद आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बिग बी की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर खुद इसकी पुष्टि की है।अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा- ‘मेरे पिता की ताजा COVID-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह घर पर ही आराम कर रहे हैं। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।’ इसकेेेेे पहले ऐश्वर्या और आराध्याा भी स्वस्थ होकर लौट आई थी स्वस्थ होकर थी।
