ASANSOL

मेयर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पैसेंजर शेड का किया उद्घाटन

उद्घाटन करते मेयर जितेन्द्र तिवारी

बंगाल मिरर, आसनसोलः आसनसोल नगरनिगम द्वारा राहालेन मोड़ पर अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त एयर कंडीशन्ड  बस पैसेंजर शेड का उद्घाटन मेयर जितेन्द्र तिवारी ने सोमवार को किया। इसके साथ ही शौचालय तथा  वाटर एटीम का भी उद्घाटन मेयर जितेन्द्र तिवारी ने किया। इस मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि कोलकाता जैसे शहरों में देखते थे कि बस या अन्य वाहनों के इंतजार करनेवालों के लिए एसी शेड देखकर अपने शहर में भी इसके निर्माण की इच्छा होती थी। जिसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में एसी पैसेंजर शेड बनाये गये। अभी तक देश के विभिन्न शहरों की तरह पैसेंजर शेड बनाये गये थे, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शेड बनाने के लिए राहालेन मोड़ का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एसी पैसेंजर शेड में बंगाल से जुड़े जिनलोगों ने नोबेल पुरस्कार जीता है, उन्हें इसे समर्पित किया गया है। यहं वाटर एटीएम, शौचालय बनाया गया है। यहां शनिवार और रविवार तथा छुट्टी के दिन यहां कुछ लोग अड्डा मारने आते हैं। यहां अड्डा मारनेवालों की सुविधा के लिए सुंदीरकरण किया गया है। यह सब  इस अंचल की जनता के सहयोग तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आशीर्वाद से पूरा किया गया है। यह कार्य मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिये गये फंड या फिर आपके टैक्स के पैसे से हो रहा है। पांच साल में आसनसोल के विकास के लिए मुक्यमंत्री से जब भी फंड का अनुरोध किया, उन्होंने कभी इंकार नहीं किया। आनेवाले कुछ महीनों में 24 घंटे जलापूर्ति की व्यवस्था हो जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ बाधायें भी आयी, लेकिन अधिकांश लोगों ने सहयोग किया, इसलिए हमलोग विकास कार्य कर पाये। आसनसोल के सुंदरीकरण में यह पैसेंजर शेड मील का का पत्थर साबित होगा ।उन्होंने कहा कि रवीन्द्र भवन का सुंदरीकरण के साथ ही कोलकाता के तर्ज पर कॉफी हाउस, गेस्ट हाउस, आर्ट गैलरी बनकर तैयार है, शीघ्र ही इन सबका उद्घाटन किया जायेगा।

 संचालन पूर्व मेयर परिषद सदस्य रबिउल इस्लाम ने किया। इस दौरान बोरो चेयरमैन कल्याण दासगुप्ता, पार्षद वसीम उल हक आदि मौजूद थे। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *