ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

त्रिशक्ति महिला मंडल ने गरीब परिवारों के बीच खाद्य सामग्री बांटी

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया: ईसीएल के सीएमडी की पत्नी और त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम मिश्रा के निर्देश पर ईसीएल कुनुस्तोड़िया एरिया त्रिशक्ति महिला मंडल की एरिया अध्यक्ष और कुनुस्तोड़िया एरिया महाप्रबंधक एसएन कुंडू की धर्मपत्नी अनन्या कुडु के नेतृत्व मे कुनस्तोडिया शाखा महिला संगठन त्रिशक्ति महिला मंडल की तरफ से गुरुवार को कुनुस्तोडिया गांव के कई हिस्सों मे गरीब परिवारों के बीच खाद्य सामग्री बांटे गए। कोरोना के कारण लोगों के रोजगार बंद है इसी वजह से त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा अनन्या कुडु के नेतृत्व मे यह अभियान चलाया गया जिससे जरुरतमंदों की मदद हो सके।वही इस दौरान संगठन की तरफ से सोशल डिसटेनसिंग का पुरा खयाल रखा गया।इस दौरान साबुन,मच्छरदानी सहित कोरोना वाइरस से सुरक्षित रखने के लिए सामान दिए गए।कुनुस्तोरिया गांव के लोगो ने त्रिशक्ति महिला मंडल के इस कदम की काफी सराहना किया है।इस मौके पर त्रिशक्ती महिला मंडल की सदस्या ताप्ति पोद्दार ने लोगों को कोरोना से बचने के उपाय की जानकारी दिया।मालूम हो कि त्रिशक्ति महिला मंडल द्वारा समय समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य किया जाते रहता हैं।संगठन की ओर से हमेशा ही समाज के जरुरतमंदों की मदद की जाती है। त्रिशक्ति महिला मंडल की ओर से लगभग 300 जरूरतमंद लोगों के बीच खाध सामग्री का वितरण  किया गया।वही संस्था के इस कदम की सबने तारीफ किया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *