आरएस चौधरी की मौत का जिम्मेदार कौन ?
पुत्र गुरु चौधरी ने दो पत्र जारी कर उप्पत दंपत्ति को कठघरे में खड़ा किया
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/09/RSC-353x500.jpg?resize=353%2C500)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/09/rsc1-320x500.jpg?resize=320%2C500)
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के उद्योगपति एवं विशिष्ट समाजसेवी रहे आरएस चौधरी के निधन को एक महीना बीतने को है। एक ओर जहां उनकी पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
वहीं दूसरी अब उनकी मौत को लेकर भी परिजन सवाल उठा रहे हैं। उनके पुत्र गुरु सिंह चौधरी ने मौत के लिए उप्पल दंपत्ति को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने दो पत्र भी जारी किये हैं। जिसमें कथित तौर पर आरएस चौधरी ने जीवित रहने के दौरान आशंका जतायी है कि उनकी मौत के जिम्मेदार उप्पल दंपत्ति होंगे।
आरएस चौधरी ने 22 जुलाई 2019 को पुलिस को पत्र भी लिखा है कि उनके घर में घुसकर उप्पल दंपत्ति ने संपत्ति के लिए धमकाया। वह लोग उनसे जबरन 50 फीसदी संपत्ति मांग रहे हैं। जबकि इससे संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है। वहीं एक और पत्र में आरएस चौधरी ने लिखा है कि यह लोग उनपर संपत्ति जबरन देने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके लिए उन्हें तरह-तरह से धमकाया जा रहा है। उनके कर्मियों को भी धमकाया जा रहा है।
यह पत्र टाइप किया हुआ है, लेकिन इसके नीचे हाथ से लिखा है कि मेरे मौत के लिए उप्पल दंपत्ति जिम्मेदार होंगे। इस पत्र की सच्चाई क्या है यह जांच का विषय है। अब पुलिस मामले की जांच कर सच्चाई सामने ला सकती है। फिलहाल स्व. आरएस चौधरी के पुत्र अपने पिता की मौत के लिए उप्पल दंपत्ति को कसूरवार ठहराते हुए उनपर आरोप लगा रहे हैं। उप्पल दंपत्ति से संपर्क न हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है।