ASANSOLNationalNewsPolitics

TMC को कटमनी बंद होने का डर ः अर्जुन

आसनसोल में कृृषि बिल के समर्थन में भाजपा की रैली

कृृषि बिल के समर्थन में भाजपा की रैली

बंगाल मिरर, आसनसोल: भाजपा द्वारा कृषि बिल के समर्थन में आसनसोल में रैली आयोजित की गयी। बैरकपुर के सांसद एवं कद्दावर नेता अर्जुन सिंह इसमें शामिल हुए। रैली आसनसोल स्टेशन से शुरू हुयी। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कोरोना संकट की परवाह किये बिना भाजपाई शामिल हुए।

 सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि कृषि बिल टीएमसी नेताओं की कटमनी बंद कर देगी। उनकी करोड़ों की दुकानदारी बंद हो जायेगी, इसलिए वह लोग इसका विरोध कर रहे हैं। राज्य में आतंकवाद और अपराध पर इनका ध्यान नहीं है। पुलिस यहां टीएमसी कैडर का काम कर रही है। पुलिस के संरक्षण में टीएमसी के गुंडे गुंडागर्दी कर रहे हैं।

तृणमूल के कारण बंगाल के किसान वंचित

 आज टीएमसी के कारण बंगाल के किसान वंचित है। अब ममता बनर्जी किसान सम्मान निधि देने के लिए बात कह रही हैं लेकिन यह राशि राज्य सरकार को देने की मांग कर रही हैं। जबकि केन्द्र पूरे देश में किसानों को पीएमओ से पैसा भेजा जा रहा है, तो बंगाल के किसानों को क्यों राज्य सरकार के पास भेजा जाये। कटमनी वाले सारे लोग गायब हो जायेंगे, इसलिए टीएमसी इसका विरोध कर रही है। 

किसानों को गुमराह कर रहे विपक्षी दल

संसद में कृषि बिल को पारित किया गया। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों से किसानों के आय दोगुनी कर का प्रयास है। इसका दुष्प्रचार विरोधियों ने किया।  कोई भी उद्योगपति अपना उत्पाद पूरे देश में कहीं भेज सकता है, लेकिन किसानों को यह आजादी नहीं थे।

 आजादी के 70 साल बाद भी उन्हें जिले में या दलालों को ही बेचना पड़ता था। लेकिन अब किसान देश में कहीं भी बेच सकता है। विपक्ष झूठ फैला रही है कि मंडी और एमएसपी समाप्त किया जा रहा है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं।

 अगर किसान चाहे तो मंडी में एमएसपी पर बेच सकता है। अगर उसे अधिक कीमत मिलता है तो कहीं भी बेच सकता है। मोदी सरकार ने किसानों को बंधन से मुक्त करने का कार्य किया है। लेकिन विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। इसी तरह एनआरसी का दुष्प्रचार कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गुमराह किया था।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *